“नो मास्क नो एंट्री“
।। कोरोना पार्ट २ ।।
‘कोराना की जानकारी’
खुशी की बात यह है कि कुछ समय से कोरोना के नये मरीज हमारे देश में कम हुए हैं।
हमारे पंतप्रधान मोदीजीने हम सब को बधाई दी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है। इसके आगे हमें ध्यान रखना नहीं है, उन्होंने यह भी कहा कि इसे रोकने के लिए हमें और भी सक्त कदम उठाने चाहिए।
मोदीजीने यह भी बताया कि हर नागरिक को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।
कई देशों में फिर से कोरोनाने अपना मुंह उठाया है और वहां की सरकार ने फिर से लॉक डाउन करने का ऐलान किया है।
भारत में भी ऐसी परिस्थिति आ सकती है और ऐसी परिस्थिति और लॉकडाउन ना आए इसलिए हर नागरिक को सचेत रहना होगा।
सरकार ने नियम बनाए हैं इसका सख्ती से पालन करना होगा।
मुंबई के कई इलाकों में आज भी इस नियम का पालन हो नहीं रहा है। महाराष्ट्र सरकारने इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है “नो मास्क नो एंट्री”
फिर भी कुछ लोग दिखावे के लिए मास्क लगाते हैं नाक और मुंह खुला रखते हैं। वह सारे ईश्वर के बंदे यह समझते हैं हमें कुछ नहीं होगा और ऐसा हुआ भी है कि मास्क नहीं पहना सैनिटाइजर भी नहीं लगाया फिर उनको कुछ नहीं हुआ।
और जिन्होंने सरकार के नियमों से भी ज्यादा अपनी और अपनी फैमिली की देखभाल की है, फिर भी उनको या उनकी फैमिली में कोरोना हुआ।
2020 यह ऐसा साल है, इस साल में हमेंने बहुत सारे लोगों को खोया है, दूसरी बीमारियों को छोड़कर सिर्फ कोरोनाने ही बहुत सारे स्वजन को घेरकर अपनों से दूर कर दिया है।
2020 के साल में हमें बहुत कुछ जानने और सीखने मिला घर में रहकर पुरुषों की और बाहर निकलकर स्त्रियों की ताकत का पता चला।
अगले ब्लॉग में इन ताकतों के बारे में जानकारी दूंगा।
धन्यवाद।